भारतीय पूर्वोत्तर राज्य असम में जारी जातीय हिंसा में मारे गए मुसलमानों की संख्या इकतालीस हो गई है। हिंसक घटनाओं के कारण डेढ़ लाख से अधिक मुसलमानों ने राहत शिविरों में शरण ले रखा है। सेना के गश्त के बावजूद अब भी कई क्षेत्रों में मुसलमानों पर बोडो जनजाति के हमले जारी हैं। हिंसा से प्रभावित अधिकांश क्षेत्रों में कर्फ़्यू है और सुरक्षा बलों को बलवाईयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है लेकिन इसके बावजूद तनाव में कमी नहीं आई. सूचना के अनुसार ताज़ा झड़पों में और दर्जनों लोग घायल हुए हैं और विभिन्न गांवों में बोडो जनजाति ने मुसलमानों के सैकड़ों घर जला दिए. मुसलमान ही नहीं अन्य जातियाँ भी बोडो क़बीले के आतंकवाद से तंग हैं.समाचार समाप्त......166
27 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 332408
भारतीय पूर्वोत्तर राज्य असम में जारी जातीय हिंसा में मारे गए मुसलमानों की संख्या इकतालीस हो गई है। हिंसक घटनाओं के कारण डेढ़ लाख से अधिक मुसलमानों ने राहत शिविरों में शरण ले रखा है.......